अजमोद और गाजर का जूस पीने के 5 फायदे

अजमोद और गाजर का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अजमोद और गाजर का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अजमोद और गाजर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वैसे तो अजमोद और गाजर का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अजमोद और गाजर के जूस का सेवन किया है। अजमोद और गाजर के जूस का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। अजमोद और गाजर के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं अजमोद और गाजर का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

अजमोद और गाजर का जूस पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Celery And Carrot Juice In Hindi

अजमोद में पोषक तत्व- अजमोद विटामिन ए, पोटेशियम, विटामिन सी, कैल्शियम, फोलेट (फोलिक एसिड) और फॉस्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

गाजर में पोषक तत्व- गाजर विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम व आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

अजमोद और गाजर के फायदे

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको अजमोद और गाजर के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

दिल को रखे स्वस्थ

अगर आप अजमोद और गाजर के जूस का सेवन करते हैं, तो यह दिल (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप अजमोद और गाजर के जूस का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप अजमोद और गाजर के जूस का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप अजमोद और गाजर के जूस का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी और विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now