दालचीनी और अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने के 7 फायदे

दालचीनी और अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
दालचीनी और अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दालचीनी (Cinnamon) और अर्जुन की छाल (Arjun Bark) का सेवन सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है। लेकिन अगर आप दालचीनी और अर्जुन की छाल के काढ़े का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को दो गुना लाभ पहुंचाते हैं। जी हां क्योंकि दालचीनी और अर्जुन की छाल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। दालचीनी और अर्जुन की छाल के काढ़े का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि दालचीनी में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और विटामिन ए जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, अर्जुन की छाल में एंटी बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होता है। जो स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं दालचीनी और अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दालचीनी और अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने के फायदे-Benefits Of Drinking Cinnamon And Arjun Bark Kadha In Hindi

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए दालचीनी और अर्जुन की छाल के काढ़े का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस काढ़े का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए दालचीनी और अर्जुन की छाल के काढ़े का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर डायबिटीज के मरीज इस काढ़े का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए दालचीनी और अर्जुन की छाल के काढ़े का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इस काढ़े में मौजूद एंटीकैंसर गुण कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

दालचीनी और अर्जुन की छाल के काढ़े का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल तत्व आपके शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत होने पर दालचीनी और अर्जुन की छाल के काढ़े का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण सर्दी-जुकाम को दूर करने में मदद करते हैं।

मोटापा होता है कंट्रोल

मोटापा (Obesity) को कंट्रोल करने के लिए दालचीनी और अर्जुन की छाल के काढ़े का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और मोटापा कंट्रोल होता है।

पाचन क्रिया होती है दुरुस्त

अगर आप अर्जुन की छाल और दालचीनी के काढ़े का सेवन करते हैं, तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे आपकी पाचन क्रिया (Digestion) दुरुस्त होती है। साथ ही पाचन संबंधी समस्या भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment