नारियल की चाय पीने के 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

नारियल की चाय पीने के फायदे, जानें बनाने का तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)
नारियल की चाय पीने के फायदे, जानें बनाने का तरीका(फोटो-Sportskeeda hindi)

नारियल पानी का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी नारियल की चाय का सेवन किया है। नारियल की चाय पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। क्योंकि नारियल की चाय पोषक तत्वों से भरपूर होती है। नारियल की चाय का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि नारियल में लॉरिक एसिड, आयरन, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं नारियल की चाय बनाने की तरीका क्या है और इसको पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

नारियल की चाय पीने के 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका-Benefits Of Drinking Coconut Tea And Know How To Make It In Hindi

वजन होता है कम

अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको नारियल की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम और पानी की अधिक होती है, जो शरीर में मौजूद अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

त्वचा रहती है स्वस्थ

नारियल की चाय का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि नारियल की चाय एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से त्वचा स्वस्थ रहती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

नारियल की चाय विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसलिए अगर आप नारियल की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Immunity Boost) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

नारियल की चाय का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि नारियल की चाय पोटेशियम से भरपूर होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

नारियल की चाय का सेवन हार्ट (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि नारियल की चाय एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

नारियल की चाय बनाने का तरीका

नारियल की चाय बनाने के लिए एक पैन में पानी को उबाले। फिर उसमें ग्रीन टी बैग्स को डाल दें। इसके बाद उसमें नारियल का दूध और क्रीम मिलाएं, अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं और टी बैग्स निकाल दें, आप चाहे तो स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें ब्राउन शुगर भी मिला सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now