नारियल पानी में शहद मिलाकर पिएं, दूर रहेंगी कई बीमारियां

नारियल पानी में शहद मिलाकर पिएं, दूर रहेंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
नारियल पानी में शहद मिलाकर पिएं, दूर रहेंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

नारियल पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नारियल पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नारियल पानी का सेवन वैसे तो आप सीधेतौर पर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी नारियल पानी में शहद मिलाकर सेवन किया है। नारियल पानी में शहद मिलाकर पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नारियल पानी में शहद मिलाकर पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स, लॉरिक एसिड, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं शहद एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी वायरल गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं कि नारियल पानी में शहद मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

नारियल पानी में शहद मिलाकर पिएं, दूर रहेंगी कई बीमारियां-Benefits Of Drinking Coconut Water Mixed With Honey In Hindi

पेट के लिए बेहद फायदेमंद

नारियल पानी में शहद मिलाकर पीना पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से कब्ज, दस्त, ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है, साथ ही इस मिश्रण के सेवन से पाचन क्रिया (Digestion) में भी सुधार होता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है, ऐसे में अगर आप नारियल पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

शरीर को मिलती है ऊर्जा

अगर आप नियमित रूप से नारियल पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी (Energy) मिलती है। साथ ही इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट भी रहता है। जिससे आप शारीरिक थकान, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से सुरक्षित रह सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

नारियल पानी में शहद मिलाकर पीना त्वचा (Skin) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने में मदद करते हैं, साथ ही इसके सेवन से त्वचा पर निखार भी आता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप नियमित रूप से सुबह खाली पेट नारियल पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है, जिससे आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

हृदय के लिए फायदेमंद

नारियल पानी में शहद मिलाकर पीना हृदय (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस ड्रिंक का सेवन करने से हृदय की मांसपेशियां मजबूत होती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है और हृदय से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now