नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने के 7 फायदे

नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

नारियल पानी का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर सेवन किया है। नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नारियल पानी और नींबू दोनों ही पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि नारियल पानी में पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन सी, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं नींबू विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, फास्फोरस जैसे गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने के 7 फायदे-Benefits Of Drinking Coconut Water Mixed With Lemon Juice In Hindi

वजन कम करने में मददगार

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में वजन कम करने के लिए अगर आप नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व वजन को घटाने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

नारियल पानी और नींबू का रस दोनों विटामिन सी का भंडार होते हैं। इसलिए अगर आप नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन क्रिया में होता है सुधार

नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर रहता है हाइड्रेट

गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना हार्ट (Heart) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना स्किन (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण के सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और स्किन हेल्दी रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।