ठंडे दूध में मिलाकर पिएं शहद, मिलेंगे कई फायदे

ठंडे दूध में मिलाकर पिएं शहद, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
ठंडे दूध में मिलाकर पिएं शहद, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दूध में शहद मिलाकर सेवन किया है। दूध में शहद मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जी हां खासकर ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीने से सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ई, मैग्नीशियम, फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं शहद एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

ठंडे दूध में मिलाकर पिएं शहद, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Cold Milk Mixed With Honey In Hindi

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इस कॉम्बिनेशन का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा पहुंचता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

शहद एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीना त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि शहद एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, तो वहीं दूध में विटामिन ई मौजूद होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से त्वचा स्वस्थ रहती है।

पेट के लिए फायदेमंद

ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीना पेट के लिए फायदेमंद होता है। जी हां इस मिश्रण का सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं दूर होती है और पेट की गर्मी को शांत करने में मदद मिलती है।

शरीर को मिलती है इंस्टेंट एनर्जी

वर्कआउट करने वाले लोगों के लिए ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी (instant energy) मिलती है। साथ ही इसका सेवन मांसपेशियों की थकान को दूर करने में भी मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

ठंडे दूध में शहद मिलाकर पीना हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम के साथ-साथ एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।