खाली पेट धनिया का पानी पीने के फायदे

खाली पेट धनिया का पानी पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)
खाली पेट धनिया का पानी पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

शरीर को बीनारियों से बचाने के लिए धनिया का पानी (Coriander Water) पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से शरीर लंबे समय तक हेल्दी रहता है। धनिया के बीजों को ओषधियों गुणों से भरपूर माना जाता हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन आदि काफी मात्रा में पाए जाते हैं। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए ये पानी बहुत लाभदायक है। आइए जानते हैं खाली पेट धनिया का पानी पीने के फायदों के बारे में।

youtube-cover

खाली पेट धनिया का पानी पीने के फायदे : Benefits Of Drinking Coriander Water In Hindi

वजन कम करने के लिए -

अगर कोई लंबे समय से वजन कम करने की सोच रहा है, तो ऐसे में खाली पेट धनिया का पानी पीना शुरू करें। ऐसा करने से वजन तेजी से घटेगा और बैली फैट को भी कम करने में मदद मिलेगी। धनिया का पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स वजन घटाने (Weight Loss) में मदद करते हैं।

शरीर को डिटॉक्स करे -

कई लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते है। लेकिन अगर आप रोजाना धनिया का पानी पीते हैं, तो इससे शरीर डिटॉक्स होता है और शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलने में मदद करता हैं।

शरीर को ठंडा रखे -

गर्मियों में अक्सर शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते है। ऐसे में धनिया का पानी पीने से शरीर को ठंडा रखा जा सकता है। इसके साथ ही ये पानी खाली पेट पीने से पंट संबधी परेशानियां भी आसानी से दूर होती हैं।

थॉयराइड की समस्या में फायदेमंद -

आज के समय में काफी लोग थॉयराइड की बीमारी से परेशान रहते है। ऐसे में रोज खाली पेट धनिया का पानी पीने से इस परेशानी को कंट्रोल किया जा सकता है। धनिया में मौजूद पोषक तत्व थॉयराइड लेवल को कंट्रोल करते है और शरीर को हेल्दी रखते है।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए -

धनिया का पानी पीने शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर हेल्दी रहता है। अगर किसी की इम्यूनिटी कमजोर है तो इसकी वजह से कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा बढ़ जाता है। धनिया में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करता है। जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now