खाली पेट पिएं धनिया का पानी, मिलेंगे कई फायदे

खाली पेट पिएं धनिया का पानी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट पिएं धनिया का पानी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारतीय रसोई में कई मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाते हैं। उन्हीं में से एक मसाला धनिया है। धनिया का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप खाली पेट धनिया के पानी (Coriander Water) का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को और भी ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां खाली पेट धनिया के पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि धनिया औषधीय गुणों से भरपूर होता है। धनिया में पोटैश‍ियम, कैल्शियम, विटामिन सी और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट धनिया का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट पिएं धनिया का पानी, मिलेंगे कई फायदे­-Benefits Of Drinking Coriander Water On An Empty Stomach In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

धनिया एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट धनिया के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

पाचन संबंधी समस्या होती है दूर

पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर धनिया के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि खाली पेट धनिया का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और पाचन तंत्र में सुधार होता है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको धनिया के पानी का खाली पेट सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से मेटाबॉलिक रेट नियंत्रित रहता है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए धनिया के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसका खाली पेट सेवन करने से शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है।

पीरियड्स में फायदेमंद

महिलाओं की पीरियड्स (Periods) के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन पीरियड्स के समय अगर महिलाएं खाली पेट धनिया के पानी का सेवन करती हैं, तो इससे पीरियड्स में होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

धनिया के पानी का सेवन स्किन (Skin) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि धनिया का पानी एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप खाली पेट धनिया के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे त्वचा साफ़ और चमकदार होती है, साथ ही इससे त्वचा संबंधी रोगों के होने का ख़तरा भी कम हो जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications