गर्म पानी में जीरा मिलाकर पीने के 6 फायदे

गर्म पानी में जीरा मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्म पानी में जीरा मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

जीरा का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जीरा का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गर्म पानी में जीरा मिलाकर सेवन किया है। गर्म पानी में जीरा मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। गर्म पानी में जीरा मिलाकर पीने से वजन को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही अन्य कई बीमारियों में भी लाभ पहुंचता है। क्योंकि जीरा आयरन, कॉपर, कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम जैसे तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं गर्म पानी में जीरा मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गर्म पानी में जीरा मिलाकर पीने के 6 फायदे-Benefits Of Drinking Cumin Mixed With Hot Water In Hindi

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको गर्म पानी में जीरा मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको गर्म पानी में जीरा मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

रक्तचाप को रखे नियंत्रित

अगर आप उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको गर्म पानी में जीरा मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप गर्म पानी में जीरा मिलाकर पीते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको गर्म पानी में जीरा मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इस ड्रिंक का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

शरीर को करे डिटॉक्स

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बॉडी को डिटॉक्स करना जरूरी होता है, ऐसे में अगर आप गर्म पानी में जीरा मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां इस ड्रिंक का सेवन करने से शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications