रोज सुबह जीरा की चाय पीने के 6 फायदे

रोज सुबह जीरा की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज सुबह जीरा की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दिन की शुरूआत ज्यादातर लोग चाय से करना पसंद करते हैं, लेकिन दूध वाली चाय का खाली पेट सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह जीरे की चाय का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। रोज सुबह जीरे की चाय का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि जीरे में फाइबर, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक, मैगनीशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं रोज सुबह जीरा की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज सुबह जीरा का चाय पीने के 6 फायदे-Benefits Of Drinking Cumin Tea Every Morning In Hindi

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए अगर आप रोज सुबह जीरे की चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

वजन कम करने में फायदेमंद

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों का कारण बन सकता है, इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए अगर आप रोज सुबह जीरा की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

जीरे की चाय विटामिन सी, विटामिन ई और आयरन से भरपूर होती है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

जीरे की चाय में एंटी-डायबिटीक प्रभाव पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप इस चाय का रोजाना सुबह सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

आयरन की कमी होती है दूर

जीरे की चाय में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप रोजाना सुबह जीरे की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया (Anemia) की समस्या को दूर किया जा सकता है।

लिवर के लिए फायदेमंद

जीरे की चाय का सेवन लिवर (Liver) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि जीरे की चाय में मौजूद तत्व लिवर फंक्शन में सुधार करने में मदद करते हैं, साथ ही इसके सेवन से लिवर संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications