सोने से पहले जीरा पानी पीने के 7 फायदे

सोने से पहले जीरा पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सोने से पहले जीरा पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

जीरा का उपयोग एक मसाले के तौर पर किया जाता है, जो खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाते हैं। क्योंकि जीरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जीरा का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन अगर आप रात को सोने से पहले जीरा पानी का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। सोने से पहले जीरा पानी का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि जीरा में आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक, मैगनीशियम, विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं सोने से पहले जीरा पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सोने से पहले जीरा पानी पीने के 7 फायदे-Benefits Of Drinking Cumin Water Before Sleeping In Hindi

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

सोने से पहले जीरा पानी का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी एसिडिटी, कब्ज, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अनिद्रा में फायदेमंद

अगर आपको अनिद्रा (Insomnia) यानि नींद न आने की समस्या है, तो आपको रात को सोने से पहले जीरा पानी का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से नींद अच्छी आती है और अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

कब्ज की समस्या होती है दूर

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रात को सोने से पहले जीरा पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

जीरा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रात को सोने से पहले जीरा पानी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

खून की कमी होती है दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको रोजाना रात को सोने से पहले जीरा पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

पीरियड्स में फायदेमंद

महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप रात को सोने से पहले जीरा पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद तत्व पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना रात को सोने से पहले जीरा पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now