खाली पेट पिएं करी पत्ते का जूस, मिलेंगे कई फायदे

खाली पेट पिएं करी पत्ते का जूस, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट पिएं करी पत्ते का जूस, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

करी पत्ते के जूस का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि करी पत्ता का जूस औषधीय गुणों से भरपूर होता है। करी पत्ते के जूस का सेवन वैसे तो किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन करी पत्ते के जूस का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। खाली पेट करी पत्ते के जूस का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि करी पत्ता विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन बी2, कैल्शियम और आयरन के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं खाली पेट करी पत्ता का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट पिएं करी पत्ते का जूस, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Curry Leaves Juice On Empty Stomach In Hindi

वजन को करे कम

अगर आप रोजाना खाली पेट करी पत्ते के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे वजन कम (Weight loss) करने में मदद मिलती है। जी हां क्योंकि इस जूस के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप रोजाना खाली पेट करी पत्ते के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी आपके शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिससे आपका कई बीमारियों से बचाव होता है।

शरीर को करे डिटॉक्स

अनहेल्दी डाइट की वजह से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं, ऐसे में अगर आप खाली पेट करी पत्ते के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप खाली पेट करी पत्ते के जूस का सेवन करते हैं, तो यह आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

हार्ट को रखे हेल्दी

अगर आप खाली पेट करी पत्ते के जूस का सेवन करते हैं, तो यह हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

खून की कमी करे दूर

करी पत्ते का जूस आयरन से भरपूर होता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। अगर आप खाली पेट करी पत्ते के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

पाचन को रखे स्वस्थ

अगर आप खाली पेट करी पत्ते के जूस का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

खाली पेट करी पत्ते के जूस का सेवन त्वचा (Skin) को भी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसके सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और खून साफ होता है, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार नजर आती है।

डायबिटीज में लाभकारी

अगर डायबिटीज (Diabetes) के मरीज खाली पेट करी पत्ते के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी डायबिटिक गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications