रोज सुबह पिएं करी पत्ते की चाय, दूर होंगी कई बीमारियां

रोज सुबह पिएं करी पत्ते की चाय, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज सुबह पिएं करी पत्ते की चाय, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

करी पत्ते का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। करी पत्ते का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी करी पत्ते की चाय का सेवन किया है। रोजाना सुबह करी पत्ते की चाय का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। रोजाना सुबह करी पत्ते की चाय का सेवन करने से वजन से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल होता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि करी पत्ता कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन सी और विटामिन ए जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं रोज सुबह करी पत्ते की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज सुबह पिएं करी पत्ते की चाय, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Drinking Curry Leaves Tea Every Morning In Hindi

वजन को करे कम

अगर आप अपना वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको रोज सुबह करी पत्ते की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस चाय के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप रोज सुबह करी पत्ते की चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप रोज सुबह करी पत्ते की चाय का सेवन करते हैं, तो यह हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन को रखे दुरुस्त

रोज सुबह करी पत्ते की चाय का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप रोज सुबह करी पत्ते की चाय का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

रोज सुबह करी पत्ते की चाय का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि करी पत्ते में एंटी डायबिटीक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications