रोज सुबह पिएं करी पत्ते का पानी, मिलेंगे कई लाभ

रोज सुबह पिएं करी पत्ते का पानी, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज सुबह पिएं करी पत्ते का पानी, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

करी पत्ते का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। करी पत्ते का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी करी पत्ते के पानी का सेवन किया है। करी पत्ता के पानी का खाली पेट सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। खाली पेट करी पत्ते के पानी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि करी पत्ता कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन सी और विटामिन ए जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं रोज सुबह करी पत्ते का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रोज सुबह पिएं करी पत्ते का पानी, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Drinking Curry Leaves Water Every Morning In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में अगर आप रोज सुबह करी पत्ते के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि करी पत्ते में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह करी पत्ते के पानी का सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इस ड्रिंक के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप रोजाना सुबह करी पत्ते के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

करी पत्ता में हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाया जाता है, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। जी हां अगर आप रोजाना सुबह करी पत्ते के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

करी पत्ते में विटामिन सी और विटामिन ए जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अगर आप रोजाना सुबह करी पत्ते के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार (Glowing Skin) भी आता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए करी पत्ते के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

तनाव कम करने में सहायक

आज के समय में तनाव (Stress) एक आम समस्या बन गई है, ऐसे में अगर आप करी पत्ते के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now