शरीफा के पत्तों की चाय पीने के 6 फायदे

शरीफा के पत्तों की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
शरीफा के पत्तों की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीफा एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि शरीफा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं शरीफा के साथ-साथ शरीफा के पत्ते भी सेहत को लाभ पहुंचाते हैं, जी हां अगर आप शरीफा के पत्तों की चाय (Custard Apple Tea) का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है। क्योंकि शरीफा के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। शरीफा के पत्तों में विटामिन, मिनरल, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं शरीफा के पत्तों की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

शरीफा के पत्तों की चाय पीने के 6 फायदे-Benefits Of Drinking Custard Apple Tea In Hindi

हार्ट के लिए फायदेमंद

शरीफा के पत्तों की चाय का सेवन हार्ट (Heart) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि शरीफा के पत्ते पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में और हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने के लिए शरीफा के पत्तों की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि शरीफा के पत्तों की चाय का सेवन करने से शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

शरीफा के पत्तों की चाय का सेवन स्किन (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि शरीफा के पत्ते एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं, साथ ही इस चाय के सेवन से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग भी बनी रहती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए शरीफा के पत्तों की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि शरीफा के पत्तों की चाय फाइबर से भरपूर होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार होता है।

एनर्जी लेवल बढ़ता है

शरीफा के पत्तों की चाय पीने से शरीर का एनर्जी (Energy) लेवल भी बढ़ता है और आप खुद को अंदर से ऊर्जावान महसूस करते हैं। क्योंकि शरीफा के पत्तों की चाय विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको शरीफा के पत्तों की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम करने में फायदा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications