सहजन की पत्तियों का काढ़ा पीने के 8 फायदे

सहजन की पत्तियों का काढ़ा पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सहजन की पत्तियों का काढ़ा पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सहजन की पत्तियों का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सहजन की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। सहजन की पत्तियों का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सहजन की पत्तियों के काढ़े का सेवन किया है। सहजन की पत्तियों के काढ़े का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। सहजन की पत्तियों के काढ़े का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि सहजन की पत्तियों में प्रोटीन, विटामिन बी6, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं सहजन की पत्तियों का काढ़ा पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

सहजन की पत्तियों का काढ़ा पीने के 8 फायदे-Benefits Of Drinking Drumstick Leaves Kadha In Hindi

हड्डियों के लिए फायदेमंद

सहजन की पत्तियों के काढ़े का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि सहजन की पत्तियों में कैल्शियम और फास्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए सहजन की पत्तियों के काढ़े का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि सहजन की पत्तियों में मौजूद गुण ब्लड शुगर लेवल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

सहजन की पत्तियों के काढ़े का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और कब्ज, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सहजन की पत्तियों के काढ़े का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व वजन को कम करने में सहायक होते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप सहजन की पत्तियों के काढ़े का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप सहजन की पत्तियों के काढ़े का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर सहजन की पत्तियों के काढ़े का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

इम्यूनिटी होती बूस्ट

सहजन की पत्तियों में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसके काढ़े का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications