सोंठ और गुड़ की चाय पीने से मिलते हैं कई लाभ

सोंठ और गुड़ की चाय पीने से मिलते हैं कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
सोंठ और गुड़ की चाय पीने से मिलते हैं कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

सोंठ और गुड़ का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये दोनों ही चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती है। वैसे तो आप इस मिश्रण का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोंठ और गुड़ की चाय का सेवन किया है। सोंठ और गुड़ की चाय का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस चाय का सेवन करने से आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत बनती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं सोंठ और गुड़ की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सोंठ और गुड़ की चाय पीने से मिलते हैं कई लाभ-Benefits Of Drinking Dry Ginger And Jaggery Tea In Hindi

सोंठ में औषधीय गुण- सोंठ में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, विटामिन ए, विटामिन सी, जिंक पाया जाता है।

गुड़ में औषधीय गुण- गुड़ में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, कैल्शियम और आयरन जैसे गुण मौजूद होते हैं।

सोंठ और गुड़ के फायदे

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको सोंठ और गुड़ से बनी चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इस चाय में पाया जाने वाला विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

सर्दी-जुकाम करे दूर

अगर आप सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको सोंठ और गुड़ की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी वायरल गुण सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

गले के खराश में फायदेमंद

अगर आप गले में खराश की समस्या से परेशान हैं, तो आपको सोंठ और गुड़ से बनी चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी वायरल गुण गले में खराश की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप सोंठ और गुड़ से बनी चाय का सेवन करते हैं, तो यह पेट को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन (Digestion) क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

जोड़ों का दर्द करे दूर

अगर आप जोड़ों में दर्द या सूजन (Joint pain and swelling) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको सोंठ और गुड़ से बनी चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

हड्डियों को रखे स्वस्थ

अगर आप सोंठ और गुड़ से बनी चाय का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now