रोज पिएं सौंफ और मिश्री का पानी, मिलेंगे कई फायदे

रोज पिएं सौंफ और मिश्री का पानी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज पिएं सौंफ और मिश्री का पानी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सौंफ (Fennel seeds) और मिश्री (Sugar candy) का सेवन ज्यादातर लोग एक माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सौंफ और मिश्री के पानी का सेवन किया है। सौंफ और मिश्री के पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सौंफ और मिश्री औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। रोजाना सौंफ और मिश्री के पानी का सेवन करने से शरीर का तापमान नॉर्मल रहता है। साथ ही इस मिश्रण के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि सौंफ और मिश्री में विटामिन, फाइबर, कैल्शियम के साथ-साथ एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- फंगल गुण मौजूद होते है। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि रोज सौंफ और मिश्री का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज पिएं सौंफ और मिश्री का पानी, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Fennel And Sugar Candy Water Daily In Hindi

शरीर रहता है ठंडा

गर्मियों के मौसम में शरीर का तापमान बढ़ सकता है, ऐसे में अगर आप सौंफ और मिश्री के पानी का सेवन करते हैं, तो यह शरीर के तापमान (Temperature) को अधिक बढ़ने नहीं देता है, साथ ही इसके सेवन से शरीर ठंडा रहता है।

पाचन स्वास्थ्य रहता है बेहतर

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए सौंफ और मिश्री के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पेट दर्द, जलन और गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

सौंफ और मिश्री विटामिन ए से भरपूर होते हैं, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सौंफ और मिश्री के पानी का नियमित सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

नाक से खून आने की समस्या होती है दूर

गर्मी के मौसम में कई लोगों को नाक से खून आने की समस्या होती है, ऐसे में अगर आप रोजाना सौंफ और मिश्री के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से नाक से खून आने की समस्या दूर होती है।

तनाव कम करने में सहायक

आज के समय में तनाव (Stress) एक आम समस्या बन गई है, ऐसे में अगर आप सौंफ और मिश्री के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद गुण तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सौंफ और मिश्री के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

शरीर रहता है हाइड्रेट

गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, ऐसे में अगर आप रोजाना सौंफ और मिश्री के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications