गर्मी में खाली पेट पिएं सौंफ का पानी, मिलेंगे कई फायदे

गर्मी में खाली पेट पिएं सौंफ का पानी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में खाली पेट पिएं सौंफ का पानी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, ऐसे में अगर आप सौंफ के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि सौंफ की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही सौंफ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। गर्मी के दिनों में सौंफ के पानी का नियमित रूप से सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि सौंफ का पानी कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, विटामिन-ए, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट सौंफ का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गर्मी में खाली पेट पिएं सौंफ का पानी, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Fennel Water On An Empty Stomach In Summer In Hindi

पाचन स्वास्थ्य रहता है बेहतर

गर्मी के मौसम में पाचन (Digestion) से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में अगर आप खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि सौंफ में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और एसिडिटी, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन घटाने में सहायक

गर्मी के दिनों में अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सौंफ के पानी में मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

गर्मी के दिनों में अगर आप रोजाना नियमित रूप से खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

शरीर रहता है हाइड्रेट

गर्मी के दिनों में सौंफ के पानी का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है, साथ ही शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) रोगियों के लिए खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सौंफ के पानी में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

गर्मी के दिनों में अगर आप रोजाना नियमित रूप से खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन करते हैं, तो यह आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications