अलसी का काढ़ा पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे

अलसी का काढ़ा पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अलसी का काढ़ा पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अलसी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अलसी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अलसी का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी अलसी के काढ़े का सेवन किया है। अलसी के काढ़े का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। अलसी के काढ़े का सेवन वजन कम करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि अलसी का काढ़ा ओमेगा-3, ओमेगा-6 फैटी एसिड, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी काम्प्लेक्स, जिंक, फाइबर, कॉपर, सेलेनियम, कैरोटीन, पोटैशियम, फोस्फोरस, मैगनिशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि अलसी का काढ़ा पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अलसी का काढ़ा पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Drinking Flaxseeds Kadha In Hindi

वजन कम करने में मददगार

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप अलसी के काढ़े का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल करें कम

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की शिकायत हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकती है, ऐसे में अगर आप अलसी के काढ़े का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर जैसे तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं।

इम्यून पॉवर होता है मजबूत

अलसी का काढ़ा एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना एक कप अलसी के काढ़े का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर का इम्यून पॉवर मजबूत (Strong Immune Power) होता है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की शिकायत होने पर अलसी के काढ़े का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अलसी का काढ़ा मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए अगर आप अलसी के काढ़े का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अलसी के काढ़े का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से त्वचा स्वस्थ रहती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अलसी के काढ़े का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और अर्थराइटिस जैसी समस्याओं में भी फायदा पहुंचाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications