रोज पिएं लहसुन की चाय, दूर होंगी कई बीमारियां

रोज पिएं लहसुन की चाय, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज पिएं लहसुन की चाय, दूर होंगी कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

लहसुन का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी लहसुन की चाय का सेवन किया है। लहसुन की चाय का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन की चाय का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि लहसुन विटामिन बी6, फोलेट, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम और जिंक के साथ-साथ एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीवायरल गुणों से भी भरपूर होता है। जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं लहसुन की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज पिएं लहसुन की चाय, दूर होंगी कई बीमारियां-Benefits Of Drinking Garlic Tea Daily In Hindi

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकता है। ऐसे में अगर आप लहसुन की चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं।

वजन घटाने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप रोजाना लहसुन की चाय पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस चाय का सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

सर्दी-खांसी में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम, खांसी या गले में खराश (Cold And Cough) की समस्या होने पर लहसुन की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सर्दी-जुकाम, खांसी और गले में खराश की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप लहसुन की चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए लहसुन की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पाचन से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों के लिए लहसुन की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि लहसुन में मौजूद गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

लहसुन की चाय का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें विटामिन 'के' पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।