खाली पेट गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने के 5 फायदे

खाली पेट गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। क्योंकि घी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस मिश्रण का सेवन वैसे तो किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन इस मिश्रण का सेवन अगर आप खाली पेट करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। खाली पेट गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से वजन को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी लाभ पहुंचता है। क्योंकि घी विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपके शरीर को कई लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं खाली पेट गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Ghee Mixed With Lukewarm Water On An Empty Stomach In Hindi

इम्यूनिटी बढ़ाएं

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

वजन घटाने में सहायक

अगर आप वजन घटाना (Weight loss) चाहते हैं, तो आपको खाली पेट गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीना चाहिए। जी हां क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप खाली पेट गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम, विटामिन डी हड्डियों को स्वस्थ रखने में और मजबूत बनाने में मदद करता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

अगर आप खाली पेट गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीते हैं, तो यह आंखों को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन ए और विटामिन ई आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप खाली पेट गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और ग्लोइंग नजर आती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now