हरा सेब, अदरक और पालक का जूस पीने के 5 फायदे

हरा सेब, अदरक और पालक का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
हरा सेब, अदरक और पालक का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

हरे सेब, अदरक और पालक का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ये तीनों ही चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती है। हरे सेब, अदरक और पालक का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी हरे सेब, अदरक और पालक के जूस का सेवन किया है। हरे सेब, अदरक और पालक के जूस का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं हरे सेब, अदरक और पालक का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

हरा सेब, अदरक और पालक का जूस पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Green Apple, Ginger And Spinach Juice In Hindi

हरे सेब में पोषक तत्व- हरा सेब फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन का अच्छा सोर्स होता है।

अदरक में पोषक तत्व- अदरक में विटामिन सी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज और क्रोमियम पाए जाते हैं।

पालक में पोषक तत्व- पालक विटामिन के, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन और फाइबर से भरपूर होता है।

हरा सेब, अदरक और पालक के फायदे

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप हरा सेब, अदरक और पालक के जूस का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और मजबूत बनाने में मदद करता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको हरे सेब, अदरक और पालक के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर वजन को कम करने में प्रभावी माना जाता है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको हरे सेब, अदरक और पालक के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप हरे सेब, अदरक और पालक के जूस का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप हरे सेब, अदरक और पालक के जूस का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ रखने में और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now