रात में सोने से पहले पिएं ग्रीन टी, इन बीमारियों से रहेंगे दूर

रात में सोने से पहले पिएं ग्रीन टी, इन बीमारियों से रहेंगे दूर(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात में सोने से पहले पिएं ग्रीन टी, इन बीमारियों से रहेंगे दूर(फोटो-Sportskeeda hindi)

ग्रीन टी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ग्रीन टी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ग्रीन टी का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन ग्रीन टी का सेवन अगर आप रात को सोने से पहले करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। रात को सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन करने से नींद अच्छी आती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि ग्रीन टी में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन बी5, विटामिन के, प्रोटीन, आयरन, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं रात में सोने से पहले ग्रीन टी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रात में सोने से पहले पिएं ग्रीन टी, इन बीमारियों से रहेंगे दूर-Benefits Of Drinking Green Tea Before Sleeping At Night In Hindi

नींद आती है अच्छी

अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोजाना रात को सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से तनाव कम होता है, जिससे नींद अच्छी आती है।

वजन होता है कम

अगर आप अपना वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना रात को सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सोने से पहले ग्रीन टी पीने से कैलोरी बर्न होती है। जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि ग्रीन टी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।

तनाव कम करने में सहायक

आज के समय में तनाव (Stress) एक बहुत आम समस्या बन गई है, ऐसे में अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व तनाव को कम करने में मदद करता है।

ब्लड शुगर करे कंट्रोल

डायबिटीज (Diabetes) के मरीज अगर रोजाना रात को सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि ग्रीन टी में मौजूद गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

पाचन स्वास्थ्य रहता है बेहतर

रोजाना रात को सोने से पहले ग्रीन टी का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि रात को ग्रीन टी का सेवन करने से एसिडिटी, अपच जैसी समस्याएं नहीं होती है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now