महिलाओं के लिए ग्रीन टी पीने के 6 फायदे

महिलाओं के लिए ग्रीन टी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
महिलाओं के लिए ग्रीन टी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

महिलाओं को अपने जीवनकाल में स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसलिए महिलाओं को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में अगर महिलाएं अपनी डाइट में ग्रीन टी को शामिल करती हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। जी हां क्योंकि ग्रीन टी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। महिलाएं अगर रोजाना ग्रीन टी का सेवन करती हैं, तो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि ग्रीन टी में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन B5, विटामिन के, राइबोफ्लेविन, थायमीन, मैंगनीज, पोटैशियम, कॉपर, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं महिलाओं के लिए ग्रीन टी के क्या-क्या फायदे होते हैं।

महिलाओं के लिए ग्रीन टी पीने के 6 फायदे-Benefits Of Drinking Green Tea For Women In Hindi

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय काफी दर्द और ऐंठन की शिकायत रहती है, ऐसे में अगर महिलाएं ग्रीन टी का सेवन करती हैं, तो यह फायेदमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद गुण दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद करते हैं।

वजन को करे कम

अक्सर कर महिलाएं अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान रहती हैं, ऐसे में अगर महिलाएं रोजाना एक कप ग्रीन टी का सेवन करती हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जो वजन को कम करने में सहायक होता है।

हॉर्मोन्स को करे बैलेंस

महिलओं को हॉर्मोन्स में असंतुलन के कारण पीसीओएस और अनियमित पीरियड्स जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में अगर महिलाएं ग्रीन टी का सेवन करती हैं, तो इससे हॉर्मोन्स को बैलेंस करने में मदद मिलती है।

ब्लोटिंग को करे दूर

अगर महिलाएं ब्लोटिंग (Bloating) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको ग्रीन टी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

तनाव को करे कम

आज के समय में तनाव (Stress) एक बहुत आम समस्या बन गई है, ऐसे में अगर महिलाएं रोजाना एक कप ग्रीन टी का सेवन करती हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व तनाव को कम करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

महिलाएं अपनी स्किन (Skin) को लेकर काफी कॉन्शियस रहती है, ऐसे में अगर महिलाएं रोजाना एक ग्रीन टी का सेवन करती हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी एजिंग गुण बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से त्वचा स्वस्थ रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications