हरे टमाटर का जूस पीने के 7 फायदे

हरे टमाटर का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
हरे टमाटर का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

लाल टमाटर के जूस का सेवन तो आपने किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी हरे टमाटर के जूस का सेवन किया है। हरे टमाटर का जूस पीने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। हरे टमाटर के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही इस ड्रिंक के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि हरा टमाटर विटामिन, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि हरे टमाटर का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

हरे टमाटर का जूस पीने के 7 फायदे­-Benefits Of Drinking Green Tomato Juice In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

हरा टमाटर विटामिन सी और विटामिन ई से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप हरे टमाटर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

हरे टमाटर का जूस विटामिन ए और बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। हरे टमाटर के जूस का सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको हरे टमाटर के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप रोजाना नियमित रूप से हरे टमाटर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

हरे टमाटर के जूस का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस ड्रिंक के सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और खून साफ होता है, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप हरे टमाटर के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

पाचन स्वास्थ्य रहता है बेहतर

हरे टमाटर के जूस का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications