अमरूद के पत्तों की चाय पीने के 8 फायदे

अमरूद के पत्तों की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
अमरूद के पत्तों की चाय पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अमरूद का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अमरूद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अमरूद का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अमरूद के साथ-साथ अमरूद के पत्ते भी सेहत के लिए गुणकारी होते हैं। जी हां अगर आप अमरूद के पत्तों से बनी चाय का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अमरूद के पत्तों से तैयार चाय का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि अमरूद के पत्तों में विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में सहायक होते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि अमरूद के पत्तों की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

अमरूद के पत्तों की चाय पीने के 8 फायदे-Benefits Of Drinking Guava Leaves Tea In Hindi

वजन घटाने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप अमरूद के पत्तों से बनी चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व वजन को घटाने में सहायक होते हैं।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

मौसम बदलने की वजह से सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या हो सकती है, ऐसे में अगर आप अमरूद के पत्तों से बनी चाय का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद गुण सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं।

पाचन में होता है सुधार

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अमरूद के पत्तों में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और एसिडिटी, गैस, अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप नियमित रूप से अमरूद के पत्तों से बनी चाय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस चाय का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अमरूद के पत्तों से बनी चाय का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अमरूद के पत्तों से तैयार चाय का सेवन करने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और खून साफ होता है, जिससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

अमरूद के पत्तों में एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, इसलिए अगर आप अमरूद के पत्तों से बनी चाय का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की शिकायत होने पर अगर आप अमरूद के पत्तों से तैयार चाय का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों के लिए अमरूद के पत्तों की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava