नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने के 6 फायदे

नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

नींबू पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आपने कभी नींबू पानी में शहद मिलाकर सेवन किया है। नींबू पानी में शहद मिलाकर पीना सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि नींबू पानी और शहद दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि नींबू विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर होता है। तो वहीं शहद एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी वायरल गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने के 6 फायदे-Benefits Of Drinking Honey Mixed With Lemon Water In Hindi

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप नियमित रूप से नींबू पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन कम करने में सहायक

बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। ऐसे में अगर आप नींबू पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो वजन को कम करने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

नींबू विटामिन सी का भंडार होता है, तो वहीं शहद एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप नींबू पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

नींबू पानी में शहद मिलाकर पीना त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण के सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे पिंपल्स, दाग धब्बों जैसी स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और स्किन पर ग्लो आता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए नींबू पानी में शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पेट में गैस, ब्लोटिंग, कब्ज, अपच, सूजन जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

किडनी स्टोन में फायदेमंद

किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या होने पर नींबू पानी में शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि नींबू में साइट्रेट होता है और यह किडनी स्टोन्स को तोड़ने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications