रात में गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं शहद, मिलेंगे ये 6 फायदे

रात में गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं शहद, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात में गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं शहद, मिलेंगे ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

रात में रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीते हैं, तो यह सेहत को और भी ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां रोजाना रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इस मिश्रण के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि शहद में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन ए, बी, सी, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल, एंटी वायरल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं रात में गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रात में गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं शहद, मिलेंगे ये 6 फायदे-Benefits Of Drinking Honey Mixed With Lukewarm Water At Night In Hindi

पाचन में होता है सुधार

रात में गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और एसिडिटी, कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

नींद आती है अच्छी

अनिद्रा (Insomnia) यानि नींद न आने की समस्या होने पर अगर आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से दिमाग शांत होता है और नींद गहरी आती है।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप नियमित रूप से सोने से पहले गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना स्किन के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण के सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे पिंपल्स (Pimples), दाग धब्बों जैसी स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और स्किन पर ग्लो (Glowing Skin) आता है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

शहद एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रात में गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava