खाना खाने के बाद गर्म पानी पीने के फायदे - Khana Khane Ke Baad Garm Pani Pine Ke Fayde

खाना खाने के बाद गर्म पानी पीने के फायदे ( फोटो - Sportskeeda Hindi )
खाना खाने के बाद गर्म पानी पीने के फायदे ( फोटो - Sportskeeda Hindi )

पिएं

खाना खाने के बाद पानी तो हम सब पीते ही हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खाने के बाद गर्म पानी पीने के कितने फायदे हो सकते हैं। खाना खाने के बाद गर्म पानी (Hot Water) पीने के कई फायदे होते हैं। खाने के बाद गर्म पानी पीने से पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यही नहीं जिन लोगों को कब्ज (Constipation) की परेशानी होती है उन्हें भी इसमें लाभ मिलता है। लेकिन अगर आप खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो ये शरीर के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए खाने के एक घंटे बाद गर्म पानी का सेवन करें।

गर्म पानी शरीर को हल्का महसूस कराता है और इससे स्ट्रेस लेवल भी कम होने में मदद मिलती है और शरीर हाइड्रेट भी रहता है। यह बात जरूर ध्यान में रखिए कि खाने के पहले जितना हो सके पानी पिएं। लेकिन खाना खाने के बाद पानी का कम से कम सेवन करें। गर्म पानी के शरीर पर क्या फायदे होते हैं, आइए जानते हैं।

खाने के बाद गर्म पानी पीने के फायदे

पाचन को करे दुरुस्त (Improve digestion)

खाना खाने के बाद गर्म पानी पीने से पाचन संबंधी कई परेशानियां खत्म हो जाती हैं। इससे पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। और ये शरीर को डिटॉक्स करता है साथ ही विषाक्त पदार्थों को यूरिन या मल के द्वारा बाहर निकालता है।

वजन को घटाए (Lose weight)

खाने के बाद गर्म पानी पीने से वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है। क्योंकि इससे खाना आराम से पच जाता है और हमारे शरीर पर चर्बी भी नहीं चढ़ती। जो लोग पहले से ही मोटे होते हैं उनके लिए गर्म पानी पीना वरदान है। क्योंकि, इससे शरीर की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। जिससे बहुत जल्दी वजन कम होता है।

सर्दी - जुकाम में लाभदायक (Beneficial in cold)

खाना खाने के बाद गर्म पानी पीने से सर्दी - जुकाम में बहुत आराम मिलता है। दरअसल, सर्दी के दौरान अक्सर नाक बंद हो जाती है। जिससे बहुत परेशानी होती है। लेकिन हम अगर गर्म पानी पीते हैं, तो हमारी नाक भी खुलेगी और सर्दी जल्द ठीक भी होगी।

कोलेस्ट्रॉल से बचाए (Protect against cholesterol)

गर्म पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल जैसी परेशानी से छुटकारा मिलता है। दरअसल, गर्म पानी सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल देता है। जिससे कोलेस्ट्रॉल जमने की संभावना न के बराबर हो जाती है। यही नहीं गर्म पानी के सेवन से आप बहुत अच्छा भी महसूस करेंगे।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।