चाय में मिलाकर पिएं गुड़, मिलेंगे कई लाभ

चाय में मिलाकर पिएं गुड़, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
चाय में मिलाकर पिएं गुड़, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

अक्सर कर लोग चाय में चीनी मिलाकर पीते हैं, लेकिन क्या आपने कभी चाय में चीनी की जगह गुड़ मिलाकर सेवन किया है। चाय में चीनी की जगह गुड़ मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। जी हां क्योंकि गुड़ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। चाय में गुड़ मिलाकर पीने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी लाभ पहुंचता है। क्योंकि गुड़ कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक और आयरन से भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं चाय में गुड़ मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

चाय में मिलाकर पिएं गुड़, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Drinking Jaggery Mixed With Tea In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको चाय में चीनी की जगह गुड़ मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको चाय में चीनी की जगह गुड़ मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इस चाय का सेवन करने से कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको चाय में गुड़ मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) लेवल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप चाय में चीनी की जगह गुड़ मिलाकर पीते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप चाय में चीनी की जगह गुड़ मिलाकर पीते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और मजबूत बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now