पीरियड्स में पिएं गुड़ की चाय, मिलेंगे कई फायदे

पीरियड्स में पिएं गुड़ की चाय, मिलेंगे कई फायदे (sportskeeda Hindi)
पीरियड्स में पिएं गुड़ की चाय, मिलेंगे कई फायदे (sportskeeda Hindi)

सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग गुड़ का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। वहीं, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी के लिए गुड़ गुणकारी माना जाता है।बात अगर महिलाओं की करें तो उनके लिए गुड़ बहुत अधिक फायदेमंद होता है। यह पीरियड्स को समय पर लाने के साथ ब्लड फ्लो को भी ठीक रखता हैं। पीरियड्स के समय होने वाले दर्द को दूर करने के साथ-साथ असंतुलित हार्मोन की समस्या से भी राहत पाने में मदद मिलती है। तो आइए जानते हैं महिलाओं को गुड़ की चाय पीने के अधिक फायदों के बारे में।

youtube-cover

पीरियड्स में पिएं गुड़ की चाय, मिलेंगे कई फायदे : Benefits Of Drinking Jaggery Tea For During Periods In Hindi

पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद - पीरियड्स में अक्सर महिलाओं को पेट दर्द के साथ अपच, गैस, कब्ज और एसिडिटी की समस्या भी हो जाती हैं। ऐसे में महिलाओं को गुड़ की चाय का सेवन करना चाहिए।

दर्द से छुटकारा - पीरियड्स में महिलाओं को गुड़ की चाय पीने से दर्द और ऐंठन से छुटकारा मिलता हैं। पीरियड्स के समय महिलाओं को दिन में 1 बार गुड़ की चाय का अवश्य सेवन करना चाहिए।

शरीर की कमजोरी दूर करें - अक्सर महिलाओं को पीरियड्स के समय शरीर की कमजोरी का अनुभव ज्यादा होता है। ऐसे में गुड़ की चाय पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है।

ब्लड फ्लो बढ़ाए - बहुत सी महिलाओं को पीरियड्स में कम ब्लड फ्लो की समस्या रहती है। जिस कारण कम ब्लीडिंग होने के साथ पीरियड्स खुलकर नहीं होते हैं। ऐसे में महिलाओं को गुड़ की चाय का सेवन करना चाहिए।

असंतुलन हार्मोन को करें ठीक - अक्सर महिलाओं को हार्मेन असंतुलन की समस्या ज्यादा रहती है। जिस कारण कई बार पीसीओडी के साथ पीसीओएस की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में गुड़ की चाय पीने से इन समस्याओं से राहत मिल सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now