खाली पेट गुड़ की चाय पीने से मिलते हैं ये 7 अद्भुत फायदे

खाली पेट गुड़ की चाय पीने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट गुड़ की चाय पीने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दिन की शुरूआत ज्यादातर लोग चाय से करना पसंद करते हैं, लेकिन चीनी वाली चाय का खाली पेट सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में अगर आप खाली पेट गुड़ की चाय का सेवन करते हैं, तो यह सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि गुड़ की चाय पोषक तत्वों से भरपूर होती है। खाली पेट गुड़ की चाय का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि गुड़ में प्रोटीन, विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन, विटामिन सी जैसे तत्व पाये जाते हैं। जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं खाली पेट गुड़ की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट गुड़ की चाय पीने से मिलते हैं ये 7 अद्भुत फायदे-Benefits Of Drinking Jaggery Tea On An Empty Stomach In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए खाली पेट गुड़ की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि खाली पेट गुड़ की चाय पीने से खून की अशुद्धियों को दूर करने में काफी सहायता मिलती और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

गुड़ में आयरन, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप खाली पेट गुड़ की चाय का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

गुड़ की चाय का खाली पेट सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़ की चाय में मौजूद तत्व पाचन क्रिया में सुधार करते हैं और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

खाली पेट गुड़ की चाय का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि गुड़ की चाय का सेवन करने से खून में मौजूद अशुद्धियों दूर होती है, जिससे स्किन संबंधी समस्या दूर होती है और स्किन पर ग्लो भी आता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप गुड़ की चाय का सेवन करते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है। जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

सर्दी-जुकाम में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम (Cold) की समस्या होने पर गुड़ की चाय का खाली पेट सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, जो शरीर को गर्माहट पहुंचाता है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications