जामुन का सिरका पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे

जामुन का सिरका पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
जामुन का सिरका पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

जामुन का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जामुन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर आप जामुन से तैयार जामुन के सिरका को डाइट में शामिल करते हैं, तो इसके और भी ज्यादा फायदे आपको मिल सकते हैं। जी हां जामुन के सिरका का सेवन करने से शुगर लेवल से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक कंट्रोल होता है, साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि जामुन का सिरका विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, फाइबर मैगनीशियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं जामुन का सिरका पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

जामुन का सिरका पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Drinking Jamun Vinegar In Hindi

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए जामुन के सिरका का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि जामुन के सिरका में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

जामुन का सिरका पोटेशियम से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। जामुन के सिरका का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

जामुन के सिरका में एंटी डायबिटिक गुण मौजूद होता है, जो डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। जामुन के सिरका का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

जामुन का सिरका हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि जामुन के सिरका का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारी का जोखिम कम होता है।

एनीमिया में फायदेमंद

खून की कमी यानि एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर अगर आप जामुन के सिरका का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

किडनी स्टोन में फायदेमंद

किडनी स्टोन (Kidney Stone) की शिकायत होने पर अगर आप जामुन के सिरका का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि जामुने के सिरके में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो स्टोन को गलाने में मदद करते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

जामुन का सिरका विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। जामुन के सिरका का सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now