सुबह खाली पेट पिएं ये 6 जूस, मिलते हैं कई फायदे- Subah Khali Pet Piye Ye Juice, Milte Hai Kai Fayde

सुबह खाली पेट पिएं ये जूस, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट पिएं ये जूस, मिलते हैं कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

जूस (Juice) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जूस में वह सब जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ जूस ऐसे भी होते हैं, जिनका सुबह खाली पेट सेवन सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाता है। जी हां सुबह खाली पेट इन जूसों का सेवन करने से आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं। लेकिन हां अगर आपको जूस का सेवन करना है, तो कोशिश करिए कि फ्रेश जूस का ही सेवन करें, क्योंकि फ्रेश जूस पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और मार्केट में मिलने वाला जूस सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। मार्केट में मिलने वाले जूस का सेवन करने से आप बीमार भी पड़ सकते हैं। इसलिए फ्रेश जूस का ही सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट कौन-कौन से जूस का सेवन करना चाहिए।

सुबह खाली पेट पिएं ये 6 जूस, मिलते हैं कई फायदे

लौकी का जूस

लौकी के जूस (gourd juice) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लौकी का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लौकी के जूस का सुबह खाली पेट सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। साथ ही अगर किसी को कब्ज की शिकायत है, तो वह भी दूर होती है।

चुकंदर का जूस

चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट चुकंदर के जूस (Beetroot Juice) का सेवन करते हैं, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है। सुबह खाली पेट चुकंदर के जूस का सेवन करने से एनीमिया की शिकायत नहीं होती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।

अनार का जूस

अनार के जूस (Pomegranate juice) का सुबह खाली पेट सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अनार में विटामिन के, सी, बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अनार के जूस का सेवन करने से कब्ज की शिकायत नहीं होती है, शरीर में खून की कमी नहीं होती है और शरीर स्वस्थ भी रहता है।

एलोवेरा का जूस

सुबह खाली पेट एलोवेरा के जूस (Aloe vera Juice) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सुबह खाली पेट एलोवेरा के जूस का सेवन करने से मोटापा कंट्रोल होता है, पाचन बेहतर रहता है। साथ ही स्किन संबंधी समस्या भी दूर होती है।

आंवला का जूस

आंवला में आयरन, फाइबर, जिंक, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन सी, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट आंवला के जूस (Amla Juice) का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है, खून को साफ रखता है। साथ ही बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

गाजर का जूस

गाजर के जूस (Carrot Juice) का सेवन भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गाजर का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट गाजर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी तेज होती है, इम्यूनिटी मजबूत होती है, खून की कमी दूर होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।