बेर की चाय पीने से मिलते हैं ये 5 लाभ

बेर की चाय पीने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
बेर की चाय पीने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

बेर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बेर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बेर का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बेर की चाय का सेवन किया है। बेर की चाय का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। बेर की चाय का सेवन करने से वजन को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। क्योंकि बेर विटामिन बी6, विटामिन सी, मैग्नीशियम, तांबा, मैंगनीज और पोटेशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं बेर की चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

बेर की चाय पीने से मिलते हैं ये 5 लाभ-Benefits Of Drinking Jujube Tea In Hindi

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

अगर आप इम्यूनिटी (Immunity) बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको बेर की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पेट के लिए फायदेमंद

अगर आप बेर की चाय का सेवन करते हैं, तो यह पेट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि बेर की चाय में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया (Digestion) में सुधार करता है और पेट को ठंडक पहुंचाता है।

नींद आती है अच्छी

अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं, तो आपको बेर की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम, आयरन, पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स जैसे कई तत्व नींद को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको बेर की चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बेर की चाय में पाया जाने वाला फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या में फायदा पहुंचता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

अगर आप बेर की चाय का सेवन करते हैं, तो यह त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी त्वचा को स्वस्थ रखने में और त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now