खाली पेट कलौंजी का पानी पीने के 7 फायदे

खाली पेट कलौंजी का पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट कलौंजी का पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

कलौंजी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कलौंजी के छोटे-छोटे दाने औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। कलौंजी का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कलौंजी के पानी का सेवन किया है। कलौंजी के पानी का खाली पेट सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खाली पेट कलौंजी के पानी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि कलौंजी फाइबर, अमीनो एसिड, विटामिन बी, विटामिन बी 12, नियासिन और विटामिन सी जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं कि खाली पेट कलौंजी का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

खाली पेट कलौंजी का पानी पीने के 7 फायदे-Benefits Of Drinking Kalonji Water On An Empty Stomach In Hindi

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना खाली पेट कलौंजी के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को कम करने में सहायक होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की समस्या होने पर अगर आप खाली पेट कलौंजी के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा कम होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के रोगी अगर नियमित रूप से सुबह खाली पेट कलौंजी के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस ड्रिंक में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले रोगियों के लिए खाली पेट कलौंजी के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि कलौंजी का पानी पोटेशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे दिल स्वस्थ रहता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप खाली पेट कलौंजी के पानी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

याददाश्त होती है तेज

कलौंजी के पानी का खाली पेट सेवन मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि कलौंजी में मौजूद तत्व याददाश्त (Memory) को तेज करने में मदद करते हैं। साथ ही इसके सेवन से अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम कम होता है।

बालों के लिए फायदेमंद

खाली पेट कलौंजी के पानी का सेवन बालों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि कलौंजी का पानी विटामिंस से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत (Strong Hair) बनाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से बाल झड़ने भी कम होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications