कोकम का जूस पीने से मिलते हैं ये 6 लाभ

कोकम का जूस पीने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
कोकम का जूस पीने से मिलते हैं ये लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए लोग कई तरह के जूस का सेवन करते हैं, ऐसे में अगर आप कोकम जूस का सेवन करते हैं, तो यह बेहद फायदेमंद होता है। कोकम जूस को कोकम फल से तैयार किया जाता है, कोकम जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। कोकम जूस का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि कोकम में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी3, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि कोकम जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

कोकम का जूस पीने से मिलते हैं ये 6 लाभ-Benefits Of Drinking Kokum Juice In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कोकम जूस विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप कोकम जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको कोकम जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि कोकम जूस में मौजूद तत्व मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए कोकम जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि कोकम जूस फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर रहता है हाइड्रेट

गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, ऐसे में अगर आप रोजाना एक गिलास कोकम जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को ठंडक भी पहुंचती है।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

कोकम जूस का सेवन हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि कोकम जूस फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

कोकम जूस का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि कोकम जूस विटामिन सी से भरपूर होता है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications