मसूर की दाल का पानी पीने से मिलते हैं ये 6 फायदे

मसूर की दाल का पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मसूर की दाल का पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मसूर की दाल का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मसूर की दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लेकिन क्या आपने कभी मसूर की दाल के पानी का सेवन किया है। मसूर की दाल के पानी का सेवन सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। मसूर की दाल के पानी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि मसूर की दाल में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, विटामिन सी, विटामिन बी 6, फोलिक एसिड, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम जैसे कई तत्व पाए जाते है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं मसूर की दाल का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मसूर की दाल का पानी पीने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Drinking Lentils Water In Hindi

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको मसूर की दाल के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जो वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप मसूर की दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन सी, जिंक और मैग्नीशियम जैसे तत्व आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप मसूर की दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कमजोरी करे दूर

अगर आप मसूर की दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। क्योंकि मसूर की दाल में प्रोटीन, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप मसूर की दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

मसूर की दाल के पानी का सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि मसूर की दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications