गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं सौंफ पाउडर, मिलेंगे कई लाभ

गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं सौंफ पाउडर, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं सौंफ पाउडर, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

सौंफ का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि सौंफ औषधीय गुणों से भरपूर होता है। सौंफ का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन अगर आप सौंफ के पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। गुनगुने पानी के साथ सौंफ पाउडर का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि सौंफ में विटामिन सी, विटामिन ई, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम, सेलेनियम, आयरन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। तो आइए जानते हैं गुनगुने पानी में सौंफ पाउडर मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं सौंफ पाउडर, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Drinking Lukewarm Water Mixed With Fennel Seeds Powder In Hindi

वजन घटाने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको गुनगुने पानी में सौंफ पाउडर मिलाकर सेवन करना चाहिए। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में अगर आप सौंफ पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

शरीर होता है डिटॉक्स

अगर आप रोजाना नियमित रूप से सौंफ पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है और खून साफ होता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए गुनगुने पानी में सौंफ पाउडर मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और एसिडिटी, अपच, गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का स्तर बढ़ गया है, तो आपको रोजाना गुनगुने पानी के साथ सौंफ पाउडर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

गुनगुने पानी के साथ सौंफ पाउडर का सेवन त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से खून साफ होता है, जिससे पिंपल्स, दाग धब्बों जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और त्वचा पर निखार आता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now