गुनगुने पानी में अलसी, सोंठ और दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने के 7 फायदे

गुनगुने पानी में अलसी, सोंठ और दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गुनगुने पानी में अलसी, सोंठ और दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अलसी, सोंठ और दालचीनी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अलसी, सोंठ और दालचीनी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इस मिश्रण का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन अगर आप गुनगुने पानी में अलसी, सोंठ और दालचीनी पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह सेहत को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। जी हां गुनगुने पानी में अलसी, सोंठ और दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि अलसी में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड, फाइबर और पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, तो वहीं सोंठ में कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, विटामिन ए की प्रचुर मात्रा मौजूद होती है। इसके अलावा बात अगर दालचीनी की कि जाए, तो उसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं गुनगुने पानी में अलसी, सोंठ और दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गुनगुने पानी में अलसी, सोंठ और दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने के 7 फायदे-Benefits Of Drinking Lukewarm Water Mixed With Flaxseed, Dry Ginger And Cinnamon Powder In Hindi

कब्ज में फायदेमंद

अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको गुनगुने पानी में अलसी, सोंठ और दालचीनी पाउडर मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

हड्डियां होती है मजबूत

बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है। लेकिन ऐसे में अगर आप गुनगुने पानी में अलसी, सोंठ और दालचीनी पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत (Strong Bones) होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

शरीर में जमे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए गुनगुने पानी में अलसी, सोंठ और दालचीनी पाउडर मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से टॉक्सिन्स (Toxins) बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है।

मांसपेशियों के दर्द में फायदेमंद

अगर आप मांसपेशियों या नसों के दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो आपको गुनगुने पानी में अलसी, सोंठ और दालचीनी पाउडर मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मांसपेशियों और नसों में होने वाले दर्द की समस्या से छुटकारा मिलात है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

गुनगुने पानी में अलसी, सोंठ और दालचीनी पाउडर मिलाकर पीना त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण के सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार भी आता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

अलसी, सोंठ और दालचीनी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप गुनगुने पानी के साथ अलसी, सोंठ और दालचीनी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अलसी, सोंठ और दालचीनी पाउडर का गुनगुने पानी के साथ सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications