गर्म पानी में मिलाकर पिएं घी, मिलेंगे कई फायदे

गर्म पानी में मिलाकर पिएं घी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्म पानी में मिलाकर पिएं घी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्म पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है, लेकिन क्या आपने कभी गर्म पानी में घी मिलाकर सेवन किया है। गर्म पानी में घी मिलाकर पीना सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होता है। गर्म पानी में घी मिलाकर पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि घी विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड जैसे कई गुणों से भरपूर होता है। जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है, तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि गर्म पानी में घी मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

गर्म पानी में मिलाकर पिएं घी, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Lukewarm Water Mixed With Ghee In Hindi

वजन घटाने में सहायक

बढ़ता वजन कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आप गर्म पानी में घी मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इस ड्रिंक के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम (Weight Loss) करने में फायदा मिलता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। ऐसे में अगर आप गर्म पानी में घी मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ई और विटामिन ए इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

गर्म पानी में घी मिलाकर पीना आंखों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ए और विटामिन ई आंखों की रोशनी में सुधार (Improves Eye Sight) करता है और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

गर्म पानी में घी मिलाकर पीना त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। साथ ही इसके सेवन से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है।

ब्लड सर्कुलेशन रहता है ठीक

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) ठीक न होने से आपको कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप गर्म पानी में घी मिलाकर पीते हैं, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

गर्म पानी में घी मिलाकर पीना हड्डियों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन डी और विटामिन के जैसे तत्व हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) बनाते हैं और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications