खाली पेट गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीने के 7 फायदे

खाली पेट गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। क्योंकि नीम पाउडर औषधीय गुणों से भरपूर होता है। वैसे तो इस मिश्रण का सेवन किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप खाली पेट इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। खाली पेट गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल से लेकर ब्लड शुगर लेवल तक कंट्रोल होता है, साथ ही कई अन्य बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि नीम पाउडर एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटीफंगल और एंटी-बैक्टीरियल जैसे गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं खाली पेट गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

खाली पेट गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीने के 7 फायदे-Benefits Of Drinking Lukewarm Water Mixed With Neem Powder On An Empty Stomach In Hindi

डायबिटीज में फायदेमंद

अगर आप डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं, तो आपको खाली पेट गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीना चाहिए। जी हां क्योंकि इस मिश्रण में पाया जाने वाला तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप उच्च कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको खाली पेट गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीना चाहिए। जी हां इस मिश्रण में मौजूद तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप खाली पेट गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला एंटी बैक्टीरियल गुण आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

स्किन एलर्जी में फायदेमंद

स्किन एलर्जी (Skin Allergy) की समस्या होने पर खाली पेट गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। जी हां इस मिश्रण का सेवन करने से दाद-खाज, खुजली, त्वचा पर चकत्ते आदि जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

शरीर को करे डिटॉक्स

अनहेल्दी डाइट की वजह से शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं, ऐसे में अगर आप खाली पेट गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो इससे शरीर में जमे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है।

त्वचा को रखे स्वस्थ

अगर आप खाली पेट गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो यह त्वचा (Skin) को लाभ पहुंचाता है। जी हां इस मिश्रण के सेवन से खून साफ होता है, जिससे पिंपल्स, दाग धब्बे जैसी समस्याएं दूर होती है और त्वचा ग्लोइंग नजर आती है।

वजन को करे कम

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट गुनगुने पानी में नीम पाउडर मिलाकर पीना चाहिए। जी हां इस मिश्रण के सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications