माल्टा फल का जूस पीने के 7 फायदे

माल्टा फल का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
माल्टा फल का जूस पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

माल्टा फल एक ऐसा फल है, जो खाने में रसीला और स्वादिष्ट होता है। माल्टा फल दिखने में बिल्कुल संतरे जैसा होता है। माल्टा फल को पहाड़ी फल के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही माल्टा फल पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। कई लोग माल्टा फल को ऐसे ही खाना पसंद करते है। तो वहीं कई लोग इसका जूस बनाकर सेवन करना पसंद करते हैं। माल्टा फल के जूस का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि माल्टा फल फाइबर, आयरन, प्रोटीन और विटामिन सी जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं माल्टा फल का जूस पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

माल्टा फल का जूस पीने के 7 फायदे-Benefits Of Drinking Malta Fruit Juice In Hindi

इम्यूनिटी होती है मजबूत

माल्टा फल विटामिन सी से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप माल्टा फल के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम, बुखार जैसे वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको माल्टा फल के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

माल्टा फल के जूस का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि माल्टा फल फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की समस्या होने पर माल्टा फल के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि माल्टा फल मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) की शिकायत होने पर माल्टा फल के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर माल्टा फल के जूस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि माल्टा फल आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

माल्टा फल के जूस का सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि माल्टा फल के जूस का सेवन करने से खून साफ होता है और त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। साथ ही इसके सेवन से त्वचा स्वस्थ भी रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications