आम के पत्तों से बनी चाय पीने से मिलते हैं ये 6 फायदे

आम के पत्तों से बनी चाय पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
आम के पत्तों से बनी चाय पीने से मिलते हैं ये फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आम खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आम का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आम के साथ-साथ आम के पत्ते भी सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। जी हां अगर आप आम के पत्तों से बनी चाय का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी होते हैं। आम के पत्तों से बनी चाय का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि आम के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, तांबा, पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं आम के पत्तों से बनी चाय पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

आम के पत्तों से बनी चाय पीने से मिलते हैं ये 6 फायदे-Benefits Of Drinking Mango Leaves Tea In Hindi

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

आम के पत्ते एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप आम के पत्तों से बनी चाय का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) रोगियों के लिए आम के पत्तों से बनी चाय का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आम के पत्तों में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए आम के पत्तों से बनी चाय का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आम के पत्तों में मौजूद तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको आम के पत्तों से बनी चाय का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए आम के पत्तों की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि आम के पत्तों में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

आम के पत्तों से बनी चाय का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि आम के पत्तों में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now