मटके का पानी पीने के फायदे 

मटके का पानी पीने के फायदे  (sportskeeda Hindi)
मटके का पानी पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और इसके साथ ही लोगों ने ठंडा पानी पीना शुरू कर दिया है। लेकिन शरीर के लिए फ्रिज का पानी काफी हानिकारक साबित होता है। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से व्यक्ति को कई बीमारियां हो सकती है। लेकिन फ्रिज के पानी की जगह मटके (Matka) का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। मटके का पानी सेहत के लिए लाभकारी होता है, क्योंकि मिट्टी में ऐसे कई तत्व होते हैं जो रोगों से लड़ने की क्षमता पैदा करते हैं। इतना ही नहीं इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। तो चलिए जानते हैं मटके का पानी पीने के फायदे।

youtube-cover

मटके का पानी पीने के फायदे : Benefits Of Drinking Matka Water In Hindi

प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाए - मटके का पानी पीने सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है। वहीं अगर केई प्लास्टिक के बर्तनों में पानी रखता और पीता है तो यह पानी अशुद्ध हो जाता है। ऐसे में आपको मटके का पानी ही पीना चाहिए। इससे शरीर मे टेस्टोस्टेरोन का लेवल भी बढ़ जाता है।

गले को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है - अक्सर लोग गर्मियों में फ्रिज का रखा ठंडा पानी पीते हैं, जो गले को नुकसान पहुंचाता है। बता दें, ठंडा पानी पीने से गले की कोशिकाओं का तापमान अचानक गिर जाता है, जिससे गले की ग्रंथियों मे सूजन आ जाती है और गला बैठ जाता है। जबकि मटके का पानी पीने से गले पर किसी तरह का बुरा असर नहीं होता है।

गैस की समस्या दूर होती है - अगर कोई व्यक्ति मटके का पानी पीता है तो इससे पेट में बनने वाली गैस की समस्या में भी आराम मिलता है। जिन लोगों को गैस या एसिडिटी रहती है, उन लोगों को मटके का पानी ही पीना चाहिए। मिट्टी के बर्तन वाला पानी पीने में भी स्वादिष्ट लगता है। ऐसे में आप ज्यादा पानी पीते हैं।

आयरन की कमी पूरी होती है - अगर किसी व्यक्ति को एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी है तो उसके लिए मटके का पानी लाभकारी होता है। इससे शरीर मेंआयरन की कमी दूर होती है। मिट्टी के बर्तन में रखा पानी पीने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।