दूध में मिलाकर पिएं सौंफ और मिश्री, मिलेंगे कई लाभ

दूध में मिलाकर पिएं सौंफ और मिश्री, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
दूध में मिलाकर पिएं सौंफ और मिश्री, मिलेंगे कई लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दूध में सौंफ और मिश्री मिलाकर सेवन किया है। दूध में सौंफ और मिश्री मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दूध में सौंफ और मिश्री मिलाकर पीने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि दूध में सौंफ और मिश्री मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

दूध में मिलाकर पिएं सौंफ और मिश्री, मिलेंगे कई लाभ-Benefits Of Drinking Milk Mixed With Fennel Seeds And Sugar Candy In Hindi

दूध में पोषक तत्व- दूध में प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन ई, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं।

सौंफ में पोषक तत्व- सौंफ में पोटेशियम, फोलेट, विटामिन सी, विटामिन बी-6 और फाइबर जैसे तत्व मौजूद होते हैं।

मिश्री में पोषक तत्व- मिश्री में आयरन, विटामिन, खनिज, विटामिन बी-12 और अमीनो एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं।

दूध, सौंफ और मिश्री के फायदे

वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको दूध में सौंफ और मिश्री मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप दूध में सौंफ और मिश्री मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

पाचन स्वास्थ्य रहता है बेहतर

पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए दूध में सौंफ और मिश्री मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और एसिडिटी, अपच जैसी पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

तनाव कम करने में सहायक

आज के समय में तनाव (Stress) एक आम समस्या बन गई है, ऐसे में अगर आप दूध में सौंफ और मिश्री मिलाकर पीते हैं, तो यह फायेदमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व तनाव को कम करने में मदद करते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

बढ़ती उम्र के साथ आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है, ऐसे में अगर आप दूध में सौंफ और मिश्री मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

दूध में सौंफ और मिश्री मिलाकर पीना त्वचा (Skin) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण के सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप दूध में सौंफ और मिश्री मिलाकर पीते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava