रात को दूध में अंजीर और मुनक्का मिलाकर पीने के 5 फायदे

रात को दूध में अंजीर और मुनक्का मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात को दूध में अंजीर और मुनक्का मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध में अंजीर और मुनक्का मिलाकर पीना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। क्योंकि ये सभी चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती है। वैसे तो इस मिश्रण का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन इस मिश्रण का सेवन अगर आप रात को सोने से पहले करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। रात को इस मिश्रण का सेवन करने से खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है, साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं में भी फायदा पहुंचता है। तो आइए जानते हैं रात को दूध में अंजीर और मुनक्का मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रात को दूध में अंजीर और मुनक्का मिलाकर पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Milk Mixed With Figs And Munakka At Night In Hindi

दूध में पोषक तत्व- दूध कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर होता है।

अंजीर में पोषक तत्व- अंजीर में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, जिंक, मैंगनीज, मैग्नीशियम और आयरन जैसे गुण होते हैं।

मुनक्का में पोषक तत्व- मुनक्का में प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, हेल्‍दी फैट, कॉपर और आयरन जैसे गुणों से भरपूर होता है।

दूध, अंजीर और मुनक्का के फायदे

हड्डियों को बनाए मजबूत

अगर आप रात को दूध में अंजीर और मुनक्का मिलाकर सेवन करते हैं, तो यह हड्डियों (Bones) को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में और मजबूत बनाने में मदद करता है।

खून की कमी करे दूर

अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो आपको रात को दूध में अंजीर और मुनक्का मिलाकर सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला आयरन लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण मदद करता है। जिससे खून की कमी दूर को दूर करने में मदद मिलती है।

प्रतिरक्षा प्रणाली बनाए मजबूत

अगर आप रात को सोने से पहले दूध में अंजीर और मुनक्का मिलाकर पीते हैं, तो इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स आपके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे आपका मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।

पाचन में करे सुधार

अगर आप रात को सोने से पहले दूध में अंजीर और मुनक्का मिलाकर पीते हैं, तो यह पाचन (Digestion) स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया में सुधार करता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आपको कमजोरी और सुस्ती महसूस हो रही है, तो आपको रात को दूध में अंजीर और मुनक्का मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पोषक तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now