पुदीना और धनिया का पानी पीने के 5 फायदे

पुदीना और धनिया का पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
पुदीना और धनिया का पानी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

पुदीना और धनिया दोनों का उपयोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी पुदीना और धनिया के पानी का सेवन किया है। पुदीना और धनिया के पानी का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। पुदीना और धनिया के पानी का सेवन करने से पेट के रोग दूर होते हैं, साथ ही इस मिश्रण के सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि पुदीना और धनिया औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। पुदीना में मेंथोल, प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-ए, रिबोफ्लेविन, कॉपर, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं धनिया मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि पुदीना और धनिया का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

पुदीना और धनिया का पानी पीने के 5 फायदे-Benefits Of Drinking Mint And Coriander Water In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में पुदीना और धनिया के पानी को शामिल करना चाहिए। क्योंकि पुदीना और धनिया की पत्तियों का पानी एक साथ पीने से वजन कंट्रोल में रहता है।

पेट के लिए फायदेमंद

पुदीना और धनिया के पानी का सेवन पेट के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इन दोनों की तासीर ठंडी होती है, जो पेट को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही इसमें मौजूद तत्व एसिडिटी (Acidity), अपच (Indigestion), पेट में जलन जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। पुदीना और धनिया के पानी का सेवन करने से पाचन क्रिया (Digestion) में भी सुधार होता है।

शरीर होता है डिटॉक्स

खाने-पीने की चीजों के द्वारा हमारे शरीर में पोषक तत्वों के साथ-साथ विषैले तत्व भी पहुंच जाते हैं। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से पुदीना और धनिया के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (body detox) होता है। जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

पुदीना और धनिया के पानी का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण के पानी का सेवन करने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और ब्लड साफ होता है, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा पर निखार (Glowing SKin) आता है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

पुदीना और धनिया विटामिंस से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप पुदीना और धनिया के पानी का सेवन करते हैं, इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।