रोज सुबह पिएं मूंग दाल का पानी, मिलेंगे कई फायदे

रोज सुबह पिएं मूंग दाल का पानी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रोज सुबह पिएं मूंग दाल का पानी, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मूंग दाल के साथ-साथ मूंग दाल के पानी का सेवन भी सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मूंग दाल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। रोजाना सुबह मूंग दाल के पानी का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, वजन कम होता है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि मूंग दाल प्रोटीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी -6, नियासिन, थायमिन और फोलेट जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं रोज सुबह मूंग दाल का पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

youtube-cover

रोज सुबह पिएं मूंग दाल का पानी, मिलेंगे कई फायदे-Benefits Of Drinking Moong Dal Water Every Morning In Hindi

वजन को करे कम

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम (Weight loss) करना चाहते हैं, तो आपको रोज सुबह मूंग दाल के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर वजन को कम करने में मदद करता है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप रोज सुबह मूंग दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन, आयरन जैसे तत्व शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप रोज सुबह मूंग दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं, जिससे आपका वायरस और बैक्टीरिया से बचाव होता है।

पाचन को रखे दुरुस्त

रोज सुबह मूंग दाल के पानी का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर अधिक होता है, जो पाचन क्रिया में सुधार करता है और एसिडिटी, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

मूंग की दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। अगर डायबिटीज के मरीज रोज सुबह मूंग दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल

रोज सुबह मूंग दाल के पानी का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications